हरियाणा में बोले पीएम मोदी, कहा - बीजेपी को मिल रहा जन समर्थन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने सोनीपत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

Sep 25, 2024 - 13:28
 10
हरियाणा में बोले पीएम मोदी, कहा - बीजेपी को मिल रहा जन समर्थन 
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने सोनीपत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है। मैं गर्व से कहता हूं मैं जो कुछ हूं उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है। आज पूरा हरियाणा कह रहा है फिर एक बार भाजपा सरकार।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगीकरण बढ़ता है तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow