'PGI का हाथ जनता के साथ’ कार्यक्रम  का आयोजन, डॉक्टर ने कहा - सही जानकारी नहीं होने के कारण अस्वस्थ हो रहे लोग

पीजीआई का हाथ जनता के साथ कार्यक्रम के तहत शनिवार को पीजीआई के एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर ऑडिटोरियम में पब्लिक फॉर्म का आयोजन किया गया, जिसका मकसद था लोगों को मोटापा, डायबिटीज, महिलाओं में पीसीओस जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।

Sep 7, 2024 - 16:11
 18
'PGI का हाथ जनता के साथ’ कार्यक्रम  का आयोजन,  डॉक्टर ने कहा - सही जानकारी नहीं होने के कारण अस्वस्थ हो रहे लोग

सज्जन कुमार, चंडीगढ़ : पीजीआई का हाथ जनता के साथ कार्यक्रम के तहत शनिवार को पीजीआई के एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर ऑडिटोरियम में पब्लिक फॉर्म का आयोजन किया गया, जिसका मकसद था लोगों को मोटापा, डायबिटीज, महिलाओं में पीसीओस जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। और इन सब बीमारियों में डाइट का क्या रोल है और अपनी डाइट से कैसे हम इन बीमारियों को नियंत्रित कर सकते हैं। इसको लेकर डाइटिक डिपार्टमेंट की ओर से नैंसी साहनी, एंडो डिपार्टमेंट से डॉक्टर संजय बड़ाड़ा, gastro विभाग से डॉ. विशाल शर्मा के अलावा gyane विभाग से भी डॉक्टर मौजूद रहे।  

डायटिक विभाग से नैंसी साहनी का कहना था कि वर्ष 2022 में डब्लयूएचओ के जो आंकड़े आए थे वो काफी चौंकाने वाले हैं कि हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे का शिकार है। सबसे बड़ी बात है कि बीपी डायबिटीज जैसी बीमारियां अब हर घर में एक व्यक्ति को जरूर है। इसलिए इस पब्लिक फॉर्म में लोगों को जागरूक किया गया है।

डॉक्टर के माध्यम से लोगों को सजग और सही सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि आजकल न्यूट्रिशंस के हम बात करें तो सोशल मीडिया और गूगल पर सब कुछ मौजूद है, लेकिन इसमें से कई ऐसी गलत जानकारियां हैं जिन्हें फॉलो नहीं करना चाहिए। पहले लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूकता नहीं थी, लेकिन लोग स्वस्थ थे, लेकिन आज लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूकता है लेकिन लोग अस्वस्थ हैं। इसका यही कारण है कि लोगों तक सही जानकारी नहीं पहुंच पाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow