महिला सम्मेलन में सुनीता केजरीवाल का ऐलान, कहा - 18 साल से ऊपर की महिला को देंगे 1000 रुपये सम्मान राशि 

दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा में महिला सम्मेलन में लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर सुनीता ने कहा कि इतनी संख्या में माताओं बहनों को देखकर मुझे बहुत शक्ति मिल रही है।

Sep 7, 2024 - 16:39
Sep 7, 2024 - 16:53
 13
महिला सम्मेलन में सुनीता केजरीवाल का ऐलान, कहा - 18 साल से ऊपर की महिला को देंगे 1000 रुपये सम्मान राशि 

दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा में महिला सम्मेलन में लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर सुनीता ने कहा कि इतनी संख्या में माताओं बहनों को देखकर मुझे बहुत शक्ति मिल रही है। बीजेपी सरकार को हरियाणा में 10 साल हो गए, लेकिन न बच्चों की शिक्षा में सुधार हुआ और न सरकारी स्कूल अच्छे बने। न सरकार अस्पताल अच्छे बने जहां अच्छा इलाज होता हो और दवाइयां मुफ्त मिलती हों, न 24 घंटे व मुफ्त बिजली मिली।

वहीं दिल्ली और पंजाब में ये सभी काम हो रहे हैं। क्योंकि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। वहां पर बच्चों का भविष्य अच्छा बन रहा है, जगह जगह मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। इसके अलावा महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का इंतजाम किया है। अब 18 साल से ऊपर की हर महिला को एक एक हजार रुपए देने की योजना है। इन योजनाओं से हर महीने तीन से चार हजार रुपए की बचत हो रही है। 

अरविंद केजरीवाल हैं हरियाणा के लाल

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। उनके इन्हीं कामों की वजह से हरियाणा का नाम रोशन हो रहा है। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश हिसार में हुई। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि भगवान आपके बेटे से कुछ बड़ा करवाना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने जीरो से शुरू किया और अपनी खुद की पार्टी बनाई। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। 

आप को वोट देने की अपील की 

उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हैं।  बीजेपी को एक भी वोट नहीं जाना चाहिए। सबको झाड़ू का बटन दबाना है। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। बीजेपी ने जनता को 10 साल में कुछ नहीं दिया। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है। 

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दी है कि दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी घरेलू बिजली फ्री होगी। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow