Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News7 मेडन और 7 विकेट ! इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने...

7 मेडन और 7 विकेट ! इस लेफ्ट आर्म स्पिनर ने दलीप ट्रॉफी में गर्दा उड़ा दिया

इस समय टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं.लेकिन अभी तक सभी नामी खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है लेकिन अच्छी बात ये है कि इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट कुछ ऐसे भी अनजान खिलाड़ी भी सामने आए हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर साबित किया है. ऐसे ही खिलाड़ी हैं बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार जिन्होंने इंडिया डी के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए अकेले 7 विकेट चटका दिए. मानव सुथार की फिरकी के आगे इंडिया डी के बल्लेबाज पानी मांगते दिखे.

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में दलीप ट्रॉफी 2024 का दूसरा मुकाबला इंडिया सी और इंडिया डी के बीच खेला गया. इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया सी ने दमदार प्रदर्शन किया और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया डी को 4 विकेट से हरा दिया.

इंडिया डी ने इंडिया सी के खिलाफ दूसरी पारी में 236 रन बनाए और इस टीम को सबसे ज्यादा चोट मानव सुथार ने ही पहुंचाई. मानव सुथार ने 19.1 ओवर में 49 रन देकर 7 विकेट लिए. गजब बात ये है कि उन्होंने इस दौरान 7 ओवर मेडन कराए. एक और दिलचस्प चीज ये है कि मानव सुथार के पिता उन्हें एक विस्फोटक बल्लेबाज बनाना चाहते थे लेकिन ये खिलाड़ी गेंदबाज बन गया.

मानव सुथार को विस्फोटक बल्लेबाज बनाना चाहते थे पिता

मानव सुथार ने क्रिकेट का ककहरा राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक क्रिकेट कोचिंग क्लब से शुरू होगा. मानव के पिता जगदीश सुथार ने उन्हें एकेडमी में एडमिशन दिलाया और उन्होंने कोच धीरज शर्मा को कहा कि वो अपने बेटे को एक विस्फोटक बल्लेबाज बनाना चाहते हैं. लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट. धीरज शर्मा ने मानव सुथार के खेल को दो दिनों तक देखा और उसके बाद वो ये समझ गए कि मानव बल्लेबाज नहीं बल्कि गेंदबाजी के लिए बना है. मानव के कोच का अंदाजा बिल्कुल सही हुआ और आज ये खिलाड़ी महज 22 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में बड़ा नाम कमा चुका है. मानव सुथार ने अबतक 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 65 विकेट चटकाए हैं, जो कि कमाल प्रदर्शन है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments