चुनावी मैदान में डटे 67 पूर्व विधायकों में से 61 की संपत्ति बढ़ी, 6 की संपत्ति हुई कम

हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने अधिकांश मौजूदा विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Oct 2, 2024 - 12:47
 21
चुनावी मैदान में डटे 67 पूर्व विधायकों में से 61 की संपत्ति बढ़ी, 6 की संपत्ति हुई कम
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने अधिकांश मौजूदा विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस बार के चुनावी अखाड़े पर गौर करें तो 67 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो 2019 के चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे थे। ऐसे में इन 67 विधायकों में से 61 विधायक ऐसे है, जिनकी पिछले 5 साल के दौरान संपत्ति बढ़ी है, लेकिन 6 विधायक ऐसे भी है, जिनकी संपत्ति बढ़ने की बजाए कम हुई है। एडीआर की ओर से इन विधायकों की संपत्ति का आंकलन किया गया है।

सबसे ज्यादा बढ़ी अमित सिहाग की संपत्ति

5 साल का कार्यकाल पूरा करने के वाले विधायकों में सबसे ज्यादा संपत्ति कांग्रेस के विधायक अमित सिहाग की बढ़ी है और उनकी संपत्ति में 458 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सिहाग की ओर से 2019 के विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे के अनुसार उस समय उनकी संपत्ति 10.51 करोड़ रुपए थी, जो इस बार के चुनाव में बढ़कर 58.64 करोड़ रुपए हो गई है। अमित सिहाग सिरसा जिले के डबवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और 2019 के विधानसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

4 गुणा से ज्यादा हो गई इन विधायकों की संपत्ति

अमित सिहाग के अलावा उकलाना विधानसभा सीट बीजेपी विधायक अनूप धानक की संपत्ति 1.38 करोड़ रुपए से बढ़कर 6.59 करोड़ रुपए हो गई है और उनकी संपत्ति 5 साल में 375 प्रतिशत बढ़ी है। इसे अलावा बलबीर सिंह की संपत्ति 40.85 लाख रुपये से बढ़कर 1.84 करोड़ रुपये हो गई है। हरविंद्र कल्याण की संपत्ति 1.73 करोड़ से बढ़कर 6.98 करोड़, नयनपाल रावत की संपत्ति 2.79 करोड़ से बढ़कर 10.41 करोड़, आफताब अहमद की संपत्ति 7.23 करोड़ रुपए से बढ़कर 26.77 करोड़ रुपए और असीम गोयल की संपत्ति 5.63 करोड़ रुपए से बढ़कर 20.1 करोड़ रुपए हो गई है।

5 साल में इन विधायकों की कम हुई संपत्ति

हरियाणा विधानसभा में विधायक के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने वाले 6 विधायक ऐसे भी हैं, जिनकी संपत्ति कम हुई है। इसमें निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू और कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी सबसे ऊपर है। दोनों की संपत्ति में करीब 51-51 प्रतिशत की कमी आई है। इसके अलावा 5 साल में बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई की संपत्ति 33 प्रतिशत, जगबीर मलिक की संपत्ति 19 प्रतिशत, सुरेंद्र पंवार की संपत्ति 9 प्रतिशत और अभय चौटाला की संपत्ति 7 प्रतिशत कम हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow