हरियाणा चुनाव : पूर्व विधायक समेत 375 दिग्गज नेताओं के नामांकन हुए रद्द

 हरियाणा विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे पूर्व विधायक समेत 375 दिग्गज नेताओं के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। इनमें गुहला के पूर्व विधायक दिल्लूराम बाजीगर और फतेहाबाद से गोबिंद कांडा जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

Sep 14, 2024 - 15:31
 138
हरियाणा चुनाव : पूर्व विधायक समेत 375 दिग्गज नेताओं के नामांकन हुए रद्द

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ :  हरियाणा विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे पूर्व विधायक समेत 375 दिग्गज नेताओं के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। इनमें गुहला के पूर्व विधायक दिल्लूराम बाजीगर और फतेहाबाद से गोबिंद कांडा जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने उनके  नामांकन कर दिए है। इसके चलते वह आगामी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

जानकारी के मुताबिक  हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1561 प्रत्याशियों ने 1747 नामांकन किए। सबसे ज्यादा भिवानी में नामांकन किए गए। वहीं नांगल चौधरी विधानसभा में सबसे कम नामांकन देखने को मिले। यहां केवल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किए है।

खबरों की मानें तो विभिन्न खामियों के चलते 375 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए है। इनमें फतेहाबाद से गोबिंद कांडा और गुहला से पूर्व विधायक दिल्लूराम बाजीगर का नाम शामिल है। गोविद कांडा ने लीगल टीम से नामांकन कराया था। वे शपथ लेने भी नहीं पहुंचे थे। वहीं दिल्लूराम ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा था। हालांकि,उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला। इस हिसाब से अब केवल 1,334 नामांकन ही रह गए हैं। बता दें कि प्रदेश में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है और 8 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow