कौन हैं Noel Tata ? जो Ratan Tata के निधन के बाद बने Tata Trust के नए चेयरमैन

रतन टाटा(Ratan Tata) के निधन के बाद नोएल टाटा(Noel Tata) को टाटा ट्रस्ट(Tata Trust) का चेयरमैन चुना गया है। शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट की मीटिंग हुई जिसमें ये फैसला लिया गया।

Oct 11, 2024 - 16:06
 19
कौन हैं Noel Tata ? जो Ratan Tata के निधन के बाद बने Tata Trust के नए चेयरमैन
Advertisement
Advertisement

रतन टाटा(Ratan Tata) के निधन के बाद नोएल टाटा(Noel Tata) को टाटा ट्रस्ट(Tata Trust) का चेयरमैन चुना गया है। शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट की मीटिंग हुई जिसमें ये फैसला लिया गया। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। बता दें कि रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादी की थी। उनकी पहली सूनी कमिश्रिएट से हुई थी। जिनके दो बच्चे थे। रतन टाटा और जिमी टाटा। इसके बाद नवल और सूनी कमिश्रिएट अलग हो गए। इसके बाद साल 1955 में नवल टाटा ने फिर स्विट्जलैंड की एक बिजनेसमैन सिमोन से शादी की। टाटा ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन नोएल टाटा नवल टाटा और सिमोन के बेटे हैं। 

चुपचाम काम करना है पसंद 

नोएल टाटा सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में पहले से ही शामिल थे। ट्रेंट टाटा ग्रुप की ही रिटेल कंपनी है। इस कंपनी के कई फैशन ब्रांड हैं। ट्रेंट को बुलंदियों पर पहुंचाने का श्रेय नोएल टाटा को जाता है। नोएल टाटा की पहचान एक ऐसे शख्स के रूप में है जिसे सुर्खियों से दूर रहकर चुपचाप अपना काम करना पसंद है। ऐसे में उन्हें रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनाकर टाटा ग्रुप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow