नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया 

बांग्लादेश में नई अंतरिम सरकार का गठन किया गया है और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के मुखिया नियुक्त हुए हैं।

Aug 7, 2024 - 12:42
 13
नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया 

शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश में नई अंतरिम सरकार का गठन किया गया है और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के मुखिया नियुक्त हुए हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में बंगा भवन में हुई बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं ने भी यूनुस का समर्थन किया है। बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे।

2006 में मिला था शांति नोबेल पुरस्कार

मोहम्मद यूनुस, ने 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता था। साथ ही, यूनुस का माइक्रोक्रेडिट और ग्रामीण बैंक मॉडल दुनियाभर में मशहूर है, जिस कारण उन्हें 'गरीबों के बैंकर' भी कहा जाता है। यूनुस ने 2007 में अपनी पार्टी बनाने की भी कोशिश की थी, जिसने शेख हसीना को नाराज कर दिया था। इसके अलावा, 84 वर्षीय यूनुस कई विवादों में भी घिरे हैं। इस साल जनवरी में उन्हें श्रम कानून के आरोप में छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार जैसे 100 से ज्यादा मामले चल रहे हैं। हालांकि, यूनुस ने सभी आरोपों को खारिज किया है। मोहम्मद यूनुस ने हसीना के देश छोड़ने को बांग्लादेश का "दूसरा मुक्ति दिवस" बताया है। अब देखना होगा कि यूनुस की ये अंतरिम सरकार बांग्लादेश को किस ओर लेकर जाती है?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow