विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करवाएं अधिकारी, खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने दिए निर्देश

Aug 7, 2024 - 12:40
 15
विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करवाएं अधिकारी, खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने दिए निर्देश
विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करवाएं अधिकारी, खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने दिए निर्देश

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा के पर्यावरण वन एवं वन्य जीव और खेल राज्य मंत्री संजय सिंह की अध्यक्षता में भिवानी  जिले की विकास एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करवाएं। सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से विकास कार्यों को गति दें और विकास कार्यों के लिए जारी की जाने वाली धनराशि सही ढंग से प्रयोग होनी चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नही है। विकास के लिए ग्राम पंचायत, पंचायती समिति व जिला परिषद के माध्यम से प्रस्ताव आते हैं और उनके आधार पर सरकार द्वारा धन राशि जारी की जाती है। ऐसे में अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वे विकास कार्यों के लिए उचित माध्यम से प्रस्ताव-डिमांड लेकर ही कार्य करवाएं।

राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो धनराशि जिन कार्यों के लिए जारी की जाती है, उनको उसी कार्य में निर्धारित समय में पूरा करवाएं। निर्धारित समयावधि में कार्य शुरु नहीं किए गए विकास कार्यों की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow