हरियाणा में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसी होगी कांग्रेस की हालत : नायब सिंह सैनी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में हरियाणा में पार्टियों के बड़े नेतओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राहुल गांधी का भी हरियाणा दौरा है।

Sep 30, 2024 - 11:35
 12
हरियाणा में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसी होगी कांग्रेस की हालत : नायब सिंह सैनी
Advertisement
Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में हरियाणा में पार्टियों के बड़े नेतओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राहुल गांधी का भी हरियाणा दौरा है। राहुल गांधी के दौरे पर पर निशाना साधते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में यह बात साफ हो गई है कि कांग्रेस का हाल भी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसा होने वाला है। अब तो कांग्रेस के नेता भी इस बात को मानने लगे हैं। यही कारण है कि पिछले 15-20 दिनों में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता हरियाणा आने को तैयार नहीं हुआ। 

राहुल गांधी को देने होगें जनता के सवालों के जवाब - सैनी 

सैनी ने कहा अब अचानक खबर आई है कि विदेशी धरती पर आरक्षण विरोधी बयान देने वाले राहुल गांधी 2-3 दिन के राजनीतिक दौरे पर हरियाणा आ रहे हैं। हरियाणा अच्छी जगह है। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने हरियाणा का चहुंओर विकास किया है। इसलिए उन्हें यहां आकर घूमना चाहिए और पर्यटन करना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "हरियाणा के युवा उनसे पूछेंगे कि हुड्डा के शासन में हुई 'खारची, पर्ची' पर वह चुप क्यों हैं? हरियाणा के दलित पूछेंगे कि आरक्षण का विरोध करने के बाद वह किस मुंह से हरियाणा आए हैं? हरियाणा के किसान उनसे पूछेंगे कि दामादों को उनकी जमीन देने के बाद वह उनके अधिकारों की बात कैसे कर रहे हैं? हरियाणा की महिलाएं पूछेंगी कि हिमाचल से वादे करने के बाद वह वहां क्यों नहीं जाते? राहुल गांधी को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow