Navratri 2024 : मां कालरात्रि को समर्पित है सप्तमी का दिन, सभी रोगों से मुक्त करती हैं मां

आज शारदीय नवरात्रि के पावन त्यौहार का सातवां दिन है। महासप्तमी के इस दिन पर देवी दुर्गा के सातवें रूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।

Oct 9, 2024 - 09:55
 28
Navratri 2024 : मां कालरात्रि को समर्पित है सप्तमी का दिन, सभी रोगों से मुक्त करती हैं मां
Advertisement
Advertisement

आज शारदीय नवरात्रि के पावन त्यौहार का सातवां दिन है। महासप्तमी के इस दिन पर देवी दुर्गा के सातवें रूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। माता रानी का ये स्वरूप मनुष्य को सभी नकारात्मक शक्तियों और रोगों से दूर कर, सुख और समृद्धि प्रदान करती हैं। मां कालरात्रि शुभ और कल्याणकारी फल देने वाली देवी हैं, और इसी कारण उन्हें 'शुभंकारी' भी कहा जाता है। 

ऐसे करें मां की पूजा 

काला शरीर, तीन आंखें, बिखरे हुए केश और गले में मुंडमाला। मां का ये स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन वे सदैव अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। उनके हाथ में भी लोहे का कांटा और कटार है, जो बुराई के नाश का प्रतीक है। आज के दिन मां कालरात्रि को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें और गुड़ का भोग लगाएं। साथ ही, घी का दीपक जलाकर, दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। अंत में, देवी से अपनी गलतियों की क्षमा मांगना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां कालरात्रि की आराधना से अकाल मृत्यु का संकट टल जाता है, और सभी दुखों का नाश होता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow