Navratri 2024 : शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, माता को इन चीजों का लगाएं भोग

नवरात्रि का पर्व माता रानी की पूजा के लिए सबसे खास माना जाता है और आज इस शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा का तीसरा रूप मानी जाने वाली माता चंद्रघंटा की पूजा करने का विधान है।

Oct 5, 2024 - 11:37
 15
Navratri 2024 : शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, माता को इन चीजों का लगाएं भोग
Advertisement
Advertisement

नवरात्रि का पर्व माता रानी की पूजा के लिए सबसे खास माना जाता है और आज इस शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा का तीसरा रूप मानी जाने वाली माता चंद्रघंटा की पूजा करने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि उनकी पूजा से भक्तों के पाप नष्ट होते हैं और उन्हें भय से भी मुक्ति मिलती है। 

मां चंद्रघंटा ने महिषासुर का किया था अंत

पौराणिक कथाओं में कहा गया है, कि एक समय था जब धरती पर राक्षसों ने कब्जा जमा लिया था। यहां तक कि महिषासुर नाम के राक्षस ने देवताओं को भी नहीं छोड़ा और देवराज इंद्र के सिंहासन को हथियाने स्वर्ग लोक तक पहुंच गया।तब धरती और स्वर्ग को राक्षसों से मुक्त कराने के लिए भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और महादेव के तेज से मां चंद्रघंटा का अवतार हुआ। उन्होंने महिषासुर का अंत कर पृथ्वी को मुक्त किया। तीसरे दिन की पूजा में दूध या मेवा से निर्मित चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आप इस दिन मां को दूध से बनी मिठाई, ड्राईफ्रूट की बर्फी आदि बना कर भोग लगा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow