Haryana Election Live : हरियाणा में 11 बजे तक 22.70% वोटिंग, पलवल में सबसे ज्यादा मतदान

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 22.70% मतदान हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा वोटिंग 27.94% पलवल जिला में तो सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई।

Oct 5, 2024 - 11:49
 16
Haryana Election Live : हरियाणा में 11 बजे तक 22.70% वोटिंग, पलवल में सबसे ज्यादा मतदान
Advertisement
Advertisement

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 22.70% मतदान हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा वोटिंग 27.94% पलवल जिला में तो सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 13.46% ही मतदान हुआ है। बता दें कि आज शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

आज प्रदेश के नायब सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुडा, विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला समेत 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। जहां एक ओर इस बार चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है तो वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow