हरियाणा विधानसभा चुनाव ने लिए कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र, किए सात वायदे, जानिए किस वर्ग को क्या देगी कांग्रेस ?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना पहला घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पहले घोषणा पत्र में कांग्रेस की ओर से 7 वादे किए गए हैं।

Sep 18, 2024 - 14:55
 37
हरियाणा विधानसभा चुनाव ने लिए कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र,  किए सात वायदे, जानिए किस वर्ग को क्या देगी कांग्रेस ?

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना पहला घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पहले घोषणा पत्र में कांग्रेस की ओर से 7 वादे किए गए हैं। इनमें महिला, युवा, किसान और बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा कांग्रेस की महत्वपूर्ण गारंटियों की घोषणा पहले ही कर चुके हैं, जिसमें 500 रुपए में सिलेंडर, 2 लाख युवाओं को नौकरी प्रदान करना,  बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपए देना, महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए, 300 यूनिट फ्री बिजली, MSP गारंटी कानून शामिल है। इसके अलावा कईं अन्य घोषणाओं को भी इस पत्र में शामिल किया गया है। कांग्रेस के दूसरे चरण का घोषणा पत्र चंडीगढ़ से जारी किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उधयभान और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गारंटी पत्र की बातों की घोषणा की।

बीजेपी कल जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने भी अपना घोषणा पत्र तैयार कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल रोहतक से अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

पांच अक्टूबर को होगा मतदान

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बीजेपी और कांग्रेस ने 90 विधानसभा चुनावों पर 89-89 उम्मीदवार उतारे हैं। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। जहां बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आने का दावा ठोक रही है। वहीं, कांग्रेस ने भी हरियाणा की सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow