हिमाचल में राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन, देश के 900 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे भाग

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में 6 से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। देशभर के 900 से ज्यादा खिलाड़ी इसमें अपना दमखम दिखाएंगे।

Oct 5, 2024 - 12:55
 8
हिमाचल में राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन, देश के 900 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे भाग
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में 6 से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। देशभर के 900 से ज्यादा खिलाड़ी इसमें अपना दमखम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में पहली बार में प्रदेश के 18 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ ने तैयारियां पूरी कर दी है। 

प्रदेश के 18 खिलाड़ी लेंगे भाग 

हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ के महासचिव राज कुमार जंवाल और अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सूबे के 18 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले ये आंकड़ा 10 तक रहता था। इससे पहले प्रदेश के इतने खिलाड़ियों की कभी क्वालीफाई भी नहीं किया था। यह पहला मौका जब एक साथ 18 खिलाड़ियों ने इसमें क्वालीफाई किया है। ऐसे में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सूबे के खिलाड़ियों को खासी उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow