अवैध पटाखा फैक्टरी में हुआ जोरदार धमाका, दो लोग झुलसे 

गौरतलब हो कि एक साल पहले भी यहां भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी जिसके बाद बीसरु गांव के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Oct 28, 2024 - 08:05
 24
अवैध पटाखा फैक्टरी में हुआ जोरदार धमाका, दो लोग झुलसे 
Advertisement
Advertisement

हरियाणा के मेवात में बीते शनिवार को देर शाम अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से दो युवक झुलस गए। यह अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री पुन्हाना के बीसरु गांव के जंगल मे चल रही थी। 

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे से पहले पुलिस द्वारा रेड करने के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए थे लेकिन पुलिस के जाने के बाद वह लोग फिर से पटाखे बनाने में जुट गए थे जिसके बाद यह हादसा हुआ। 

गौरतलब हो कि एक साल पहले भी यहां भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी जिसके बाद बीसरु गांव के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Purshottam Rathore पुरषोत्तम को मीडिया में काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। इन्होनें अपने सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी जिसके बाद इन्होनें डिजिटल मीडिया का रुख किया। पुरषोत्तम को डिजिटल मीडिया में काम करने का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है और वह मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं। पुरषोत्तम राजनीतिक खबरों को सरल भाषा में अपने पाठकों तक पहुंचाते हैं। फुर्सत के समय में, पुरषोत्तम को गाने सुनना पसंद है वह ज्यादातर हिंदी और भोजपुरी गाने सुनना पसंद करते हैं।