हरियाणा चुनावों में कांग्रेस का झूठ नहीं आएगा काम - मनोहर लाल 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की।

Jul 6, 2024 - 16:00
 18
हरियाणा चुनावों में कांग्रेस का झूठ नहीं आएगा काम - मनोहर लाल 
हरियाणा चुनावों में कांग्रेस का झूठ नहीं आएगा काम - मनोहर लाल 
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद मनोहर लाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। 

जनता देगी राहुल गांधी के बयानों का जवाब 

कांग्रेस द्वारा बोले गए झूठ अगले चुनाव में काम नहीं आएंगे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने जो हथकंडे अपनाए हैं, वे अब काम नहीं आएंगे। मनोहर लाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा मैंने लोकसभा में उनके बयान सुने हैं। मुझे आश्चर्य है कि उनके मुंह से ऐसे शब्द कैसे निकल आए। क्या पूरा हिंदू समाज हिंसक है? देश की जनता उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow