महाराष्ट्र में तेज हवा से ढही महाराज छत्रपति शिवाजी जी की प्रतिमा, तो विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

पिछले साल ही महाराष्ट्र में बनीं छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा अचानक ढह गई। सिंधुदुर्ग जिले में बनीं इस प्रतिमा का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 महीने पहले ही इंडियन नेवी डे के मौके पर किया था। मूर्ति के टूटने से हर तरफ हड़कंप मच गया है। 

Aug 27, 2024 - 13:19
 25

कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि अब भ्रष्टाचार का स्तर ऐसा हो गया है कि महापुरुषों की प्रतिमाएं भी नहीं बच रही हैं। वहीं, सपा और एनसीपी जैसी अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता भी इसपर कांग्रेस का समर्थन कर भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, की मूर्ति जल्दबाजी में बनी और इसकी क्वॉलिटी पर ध्यान नहीं दिया गया। 

सीएम शिंदे ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण 

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इसके पीछे के असल कारणों की जांच की जाएगी। मामले को लेकर ठेकेदार जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसलटेंट चेतन पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज की है। साथ ही, भारतीय नौसेना ने एक्स पर पोस्ट कर बयान दिया है कि उन्होंने इस घटना की तुरंत जांच करने और जल्द से जल्द मूर्ति की मरम्मत के लिए एक टीम की नियुक्ति की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow