माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, 2 तीर्थयात्रियों की मौत, एक घायल 

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक घायल है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

Sep 2, 2024 - 16:24
 22
माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, 2 तीर्थयात्रियों की मौत, एक घायल 

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक घायल है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। घायल श्रद्धालु को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

अफसरों ने बताया कि दोपहर करीब 2.35 बजे पांची के पास भूस्खलन हुआ। मिट्टी गिरने से मार्ग के ऊपर बना टीन शेड गिर गया। इसकी चपेट में कई लोग आ गए। जिसके बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग पर अस्थायी रूप से आवाजाही रोक दी गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow