Chandigarh में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, डीजीपी ने खुद दी जानकारी 

चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अमृतसर के पासियन गांव के रोहन मसीह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया।

Sep 13, 2024 - 12:16
 27
Chandigarh में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, डीजीपी ने खुद दी जानकारी 

चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अमृतसर के पासियन गांव के रोहन मसीह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से एक हथियार भी बरामद किया गया है। वहीं,  डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी जानकारी।

डीजीपी ने खदु दी जानकारी

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामले के मुख्य अपराधी को गिरफ्तार किया है। अमृतसर ग्रामीण के थाना रामदास के गांव पासिया निवासी रोहन मसीह को गिरफ्तार करने और अन्य आरोपियों की पहचान के साथ ही मामले को सुलझा लिया गया है।

 उसके कब्जे से एक 9एमएम ग्लॉक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। आरोपी अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की हिरासत में है। प्रारंभिक खुलासे में रोहन ने 11.09.2024 को चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड विस्फोट में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow