हरियाणा के विधानसभा चुनाव में AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, केजरीवाल समेत कई दिग्गज करेंगे प्रचार 

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब पार्टियों की ओर से चुनाव प्रचार पर जोर देना शुरू कर दिया गया है। इसी के चलते अब सभी राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार करने में जुट गए है। इसमें कांग्रेस के साथ अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। 

Sep 13, 2024 - 12:15
 12
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, केजरीवाल समेत कई दिग्गज करेंगे प्रचार 
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, केजरीवाल समेत कई दिग्गज करेंगे प्रचार 

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब पार्टियों की ओर से चुनाव प्रचार पर जोर देना शुरू कर दिया गया है। इसी के चलते अब सभी राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार करने में जुट गए है। इसमें कांग्रेस के साथ अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। 

आम आदमी पार्टी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल सहित कुल 40 नाम शामिल है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब के सीएम भगवंत मान का भी नाम है। वह भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रदेश में जनसभाएं करेंगे।

इनके साथ ही मनीष सिसोदिया, सुनीता केजरीवाल, राघव चड्डा, आतिशि, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राखी बिडलान, अमन अरोड़ा आदि के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow