Chandigarh-Shimla Highway पर लैंडस्लाइड, अखबार ले जा रही गाड़ी चपेट में आई,  एक की मौत

मानसून की भारी बारिश पहाड़ी इलाकों के लिए आफत बनी हुई है। एक ओर जहां उत्तराखंड में लगातार लैंडस्लाइड से पहाड़ गिर रहे हैं। वहीं, Chandigarh-Shimla Highway पर भी लैंडस्लाइड देखने को मिला है।

Jul 29, 2024 - 14:46
 36
Chandigarh-Shimla Highway  पर लैंडस्लाइड, अखबार ले जा रही गाड़ी चपेट में आई,  एक की मौत
Chandigarh-Shimla Highway पर लैंडस्लाइड, अखबार ले जा रही गाड़ी चपेट में आई,  एक की मौत

सज्जन कुमार, चंडीगढ़ : मानसून की भारी बारिश पहाड़ी इलाकों के लिए आफत बनी हुई है। एक ओर जहां उत्तराखंड में लगातार लैंडस्लाइड से पहाड़ गिर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर हिमाचल में भी ऐसी ही स्थिति है। रविवार रात हिमाचल के परवाणू के पास Chandigarh-Shimla Highway पर लैंडस्लाइड की ताजी घटना घटी। लैंडस्लाइड के चलते पहाड़ खिसकने से सड़क पर बड़े-बड़े भारी पत्थर आ गिरे। इस दौरान अखबार लेकर जा रही पंजाब नंबर की एक गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं मृतक शख्स की पहचान देवराज के तौर पर बताई जा रही है। घायलों का ईएसआई अस्पताल परवाणू में उपचार चल रहा है।

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। पूर्वानुमान के मुताबिक जिला ऊना जिला, हमीरपुर और जिला कांगड़ा के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं जिला चंबा और जिला मंडी के भी कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है। इसके अलावा जिला कुल्लू, जिला सिरमौर, जिला बिलासपुर, जिला सोलन, जिला शिमला और जिला किन्नौर के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। हिमाचल में ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों में लोगों को विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन ने राज्य के सभी लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

बारिश के बाद भूस्खलन का पहला मामला

डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल ईएसआई में उपचाराधीन है। मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया है। बता दें कि बारिश के बाद फोरलेन पर भूस्खलन का यह पहला मामला है। अभी बारिश ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। लेकिन फिर भी पहाड़ से पत्थर गिरने शुरू हो गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow