HomeCurrent Newsअनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, कृषि से जुड़े उपकरणों की...

अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, कृषि से जुड़े उपकरणों की दी गई जानकारी 

बटाला में किसानों कृषि से जुड़े नई तकनीक की जानकारी देने के लिए कृषि मेले का आयोजन किया गया। बटाला अनाज मंडी में आयोजित इस मेले में हजारों की संख्या में किसान पहुंचे।

कृषि मेले के शुभारंभ के दौरान विधायक अमन शेर सिंह शैली कलसी के अलावा कृषि विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। किसानों को खेती की नई तकनीक और उपकरण की जानकारी देने के लक्ष्य़ को लेकर आयोजित इस मेले नए कृषि उपकरणों के अलावा नई और उन्नत किस्म की बीजों और खाद की भी जानकारी दी गई।

आयोजकों के मुताबिक इस तरह के आयोजनों के जरिए किसानों को कृषि की नई जानकारी देने के साथ-साथ उनके मनोबल को भी बढ़ाया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments