झारखंड में पुलिस ने पुलिस पर किया लाठीचार्ज, जाने क्या है पूरा मामला ?

क्या आपने कभी देखा कि पुलिस ने पुलिस पर डंडा चला दिया हो। कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है झारखंड की राजधानी रांची से।

Jul 19, 2024 - 16:13
 33
झारखंड में पुलिस ने पुलिस पर किया लाठीचार्ज, जाने क्या है पूरा मामला ?
झारखंड में पुलिस ने पुलिस पर किया लाठीचार्ज, जाने क्या है पूरा मामला ?

आपने पुलिस को प्रदर्शन के दौरान लोगों पर लाठीचार्ज करते हुए तो देखा ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी देखा कि पुलिस ने पुलिस पर डंडा चला दिया हो। कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है झारखंड की राजधानी रांची से। जहां पुलिसकर्मियों ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO's) पर लाठी चार्ज कर दी। 

अपनी मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन 

दरअसल आज यानी शुक्रवार 19 जुलाई को स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स ने राजधानी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तितर-भितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। कॉन्ट्रैक्ट पर SPO की नौकरी पाने वाले युवाओं की मुख्यमंत्री से कई मांगें हैं। इन मांगों में से उनकी नौकरी पक्की करना और सैलरी बढ़ाना भी शामिल हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow