पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने फिर साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले-BJP राज में सिस्टम बदलने से कांग्रेस को हो रही तकलीफ!

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला है।

Jul 19, 2024 - 16:34
 23
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने फिर साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले-BJP राज में सिस्टम बदलने से कांग्रेस को हो रही तकलीफ!
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने फिर साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले-BJP राज में सिस्टम बदलने से कांग्रेस को हो रही तकलीफ!
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला है। दीपेंद्र हुड्डा पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि भाजपा के राज में एक एक पैसे बैंक खाते में जाता है, जिससे इन्हें तकलीफ हो रही है, क्योंकि इनका खर्चा चलना बंद हो गया है। साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को जमानत जब्त पार्टी की संज्ञा भी दे डाली।

दीपेंद्र हुड्डा से पूछे कईं सवाल 

हरियाणा में इन दिनो कांग्रेस हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चलाए हुए है। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा की ओर से हरियाणा सरकार को घोषणावीर कहने और ‘‘काम चवन्नी का और गिनवा दस कर रही है’’ पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने दीपेंद्र हुड्डा से सवाल करते हुए कहा कि ‘‘वे बताए क्या सिर्फ 25 प्रतिशत लोगों को ही पेंशन मिल रही है या 25 प्रतिषत लोगों तक ही सभी सेवाएं पहुंच रही है’’।

विज ने कहा कि भाजपा के राज में एक-एक पैसा खाते में जाता है और कांग्रेस के राज में ये जब ऊपर से अगर 100 रुपए आते थे तो नीचे तक 15 रह जाते थे, ये कांग्रेस का आजादी के बाद का बनाया हुआ सिस्टम था जिसे भाजपा ने बदला और इसी बात की कांग्रेस को तकलीफ है क्योंकि इनकी रोजी-रोटी इसी से चलती थी। केजरीवाल को लेकर अनिल विज ने कहा कि उनका बाहर आना या न आना कोर्ट पर निर्भर करता है। अगर उन्हें जमानत नहीं मिल रही इसका मतलब कि उनके खिलाफ ठोस सबूत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow