CM सैनी ने हिसार से अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखा किया रवाना, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

Jul 21, 2024 - 10:41
 17
CM सैनी ने हिसार से अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखा किया रवाना, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
CM सैनी ने हिसार से अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखा किया रवाना, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शनिवार को जिला हिसार में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

मुख्यमंत्री ने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। 

इस योजना में वे परिवार शामिल हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए तक या इससे कम है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर लाखों श्रद्धालु निःशुल्क देश के विभिन्न प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। 

इस योजना से श्रद्धालुओं की आस्था को भी सम्मान मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। अभी तक अनेक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow