इनेलो प्रत्याशी आदित्य चौटाला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिरसा के डबवाली में इनेलो के उम्मीदवार आदित्य चौटाला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें शनिवार की रात संगरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sep 22, 2024 - 14:44
 22
इनेलो प्रत्याशी आदित्य चौटाला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिरसा के डबवाली में इनेलो के उम्मीदवार आदित्य देवीलाल चौटाला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें शनिवार की रात संगरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। अब उनका उपचार हनुमानगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आदित्य के भाई अनिरुद्ध देवीलाल चौटाला ने अपने भाई के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ECG में हार्ट बीट अनियमित पाई गई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से लगातार चुनाव प्रचार की वजह से उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया। जिससे आदित्य चौटाला की तबियत बिगड़ गई है।  अनिरुद्ध देवीलाल ने कहा कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पेशाब नली में पथरी की भी शिकायत भी मिली है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने और अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow