पंजाब विधानसभा में पास हुए चार बिल, सर्वसम्मति से चुना गया सरपंच तो मिलेंगे 5 लाख

पंजाब विधानसभा में मानसून सेशन के आखिरी दिन फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल सर्वसम्मति से पास हो गया है। मानसून सत्र में इस बिल के साथ ही अन्य तीन बिल भी पास हुए हैं।

Sep 4, 2024 - 15:26
 7
पंजाब विधानसभा में पास हुए चार बिल, सर्वसम्मति से चुना गया सरपंच तो मिलेंगे 5 लाख

पंजाब विधानसभा में मानसून सेशन के आखिरी दिन फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल सर्वसम्मति से पास हो गया है। मानसून सत्र में इस बिल के साथ ही अन्य तीन बिल भी पास हुए हैं। जिसके बाद अब सदन को अनिश्चिकालीन समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल से महिलाओं को होगा फायदा

वहीं, सीएम मान ने फायर विभाग में अब लड़कियों को भर्ती के लिए 60 की जगह 40 किलोग्राम वजन उठाना होगा। इसके साथ ही अगर कोई पंचायत सर्वसम्मति से चुन ली जाती है तो उसे पांच लाख रूपये की राशि दी जाएगी। सीएम मान ने कहा कि फायर ब्रिगेड विभाग के नियमों को आसान बना रहे हैं और शारीरिक परीक्षण भी लड़कियों के हिसाब से कराए जा रहे हैं। पंजाब पहला राज्य होगा, जिसने अपनी बेटियों और बहनों को फायर ब्रिगेड में नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव किसी राजनीतिक पार्टी चिन्ह पर नहीं होगें। सरपंच गांवों का होगा, किसी पार्टी का नहीं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow