चंडीगढ़ का दौरा करेंगे गृह मंत्री Amit Shah, 2 बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) चंडीगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। उनका ये दौरा 4 अगस्त को होगा। इस दौरान वे दो बड़े प्रोजेक्टा उद्घाटन भी करेंगे।

Jul 24, 2024 - 11:37
 48
चंडीगढ़ का दौरा करेंगे गृह मंत्री Amit Shah, 2 बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन
चंडीगढ़ का दौरा करेंगे गृह मंत्री Amit Shah, 2 बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) चंडीगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। उनका ये दौरा 4 अगस्त को होगा और इस मौके पर शाह चंडीगढ़ के मनीमाजरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।  प्रशासन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। इस बीच गृह मंत्री नगर निगम द्वारा तैयार किए गए जलापूर्ति प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके अलावा, अमित शाह चंडीगढ़ सिविल सेक्रेटेरिएट में बने एक स्पेशल सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। 

आईटी कांस्टेबल को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

आपको बता दें, 1 जुलाई से तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हुए थे और चंडीगढ़ पुलिस ने इन कानूनों के तहत दर्ज मामलों पर निगरानी रखने के लिए ही ये स्पेशल केंद्र बनाया है। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ में नियुक्त हुए 142 आईटी कांस्टेबल को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। ये पहली बार है जब देश में पहली बार कांस्टेबल के तौर पर आईटी एक्सपर्ट्स को भर्ती किया गया है, जो बढ़ते डिजिटल और साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow