सीएम मान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

Aug 3, 2024 - 10:03
 31
सीएम मान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई
सीएम मान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय हॉकी दल को बधाई दी। एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने 52 वर्षों के अंतराल के बाद आस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि भारत ने आस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस महत्वपूर्ण मैच में 2 गोल करके टीम को जीत दिलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल के गौरव को पुनः स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शानदार जीत से पूरे देश को गौरवान्वित महसूस कराया है। उन्होंने भारतीय टीम को आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि भारतीय टीम देश के लिए पदक जीतेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow