विधानसभा चुनाव से पहले क्या हरियाणा कांग्रेस में बढ़ने लगी गुटबाजी ?  हुड्डा और सैलजा ने पकड़ी अलग-अलग राहें

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए चंद महीनों का वक्त बचा है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी जारी है।

Jul 25, 2024 - 10:49
 16
विधानसभा चुनाव से पहले क्या हरियाणा कांग्रेस में बढ़ने लगी गुटबाजी ?  हुड्डा और सैलजा ने पकड़ी अलग-अलग राहें
विधानसभा चुनाव से पहले क्या हरियाणा कांग्रेस में बढ़ने लगी गुटबाजी ?  हुड्डा और सैलजा ने पकड़ी अलग-अलग राहें

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए चंद महीनों का वक्त बचा है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी जारी है। दरअसल, हरियाणा में मौजूदा समय में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे सासंद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा मागें हिसाब न्याययात्रा निकाल रहे हैं। हालांकि, इस यात्रा से कुमारी सैलजा और सुरजेवाला गुट ने दूरी बना रखी है। वहीं, अब कुमारी सैलजा अलग से पदयात्रा निकालेंगी। कुमारी सैलजा 27 जुलाई को अंबाला से इस यात्रा की शुरुआत करेंगी और ऐसे में अब साफ है कि दोनों गुट एक दूसरे से पीछे रहने के मूड में नहीं हैं।

हरियाणा में दो गुटों में बंटी है कांग्रेस 

 हरियाणा में एक गुट भपेंद्र सिंह हुड्डा का है, जबकि दूसरा गुट कुमारी सैलजा, सुरजेवाला और किरण चौधी का था। हालांकि, अब किरण चौधरी कांग्रेस को अलविदा कह चुकी हैं, जबकि शैलजा और सुरजेवाला एकसाथ हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा कांग्रेस के चार सासंदों ने दो से तीन बाद मीटिंग में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मंच सांझा किया, लेकिन सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने मीटिंग से दूरी बनाई रखी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow