सीएम मान ने जालंधर उपचुनाव में जीत का किसे दिया श्रेय ? कह दी ये बड़ी बात

चुनाव जीतने के बाद पहली बार सीएम भगवंत मान जालंधर गए। सीएम मान ने कहा कि उन्होंने जालंधर के लोगों से वादा किया था कि वह हफ्ते में दो दिन जालंधर रहेंगे और यहीं से सरकार का काम करेंगे।

Jul 25, 2024 - 10:35
 22
सीएम मान ने जालंधर उपचुनाव में जीत का किसे दिया श्रेय ? कह दी ये बड़ी बात
सीएम मान ने जालंधर उपचुनाव में जीत का किसे दिया श्रेय ? कह दी ये बड़ी बात
Advertisement
Advertisement

चुनाव जीतने के बाद पहली बार सीएम भगवंत मान जालंधर गए। सीएम मान ने कहा कि उन्होंने जालंधर के लोगों से वादा किया था कि वह हफ्ते में दो दिन जालंधर रहेंगे और यहीं से सरकार का काम करेंगे। साथ ही सीएम मान ने जालंधर उपचुनाव में जीत का श्रेय जालंधर की जनता को दिया और उनका धन्यवाद भी किया।

सीएम मान ने वादा किया पूरा 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि वह जालंधर की जनता को दिए अपने इस वादे के अनुसार 24 और 25 जुलाई को जालंधर आएंगे। यहां वह उपचुनाव में पार्टी का साथ दोने के लिए लोगों को धन्यवाद करेंगे। इसके लिए वह जालंधर की जनता से खुद रूबरू होंगे। बता दें कि जालंधर वेस्ट सीट के उपचुनाव में मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। मोहिंदर भगत ने भाजपा के शीतल अंगुराल और अकाली दल के उम्मीदवार को भारी वोट मार्जिन के साथ मात दी थी।

AAP विधायक मोहिंदर भगत ने जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जालंधर वेस्ट में लोगों ने सीएम मान के विकास कार्य को देखकर पार्टी को वोट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह जालंधर वेस्ट को एक सेफ बनाएंगे। साथ ही क्षेत्र में नशा, दड़ा और सट्टा को खत्म करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow