राघव चड्ढा की केंद्र सरकार से मांग, लंदन से भारत लाया जाए महाराज रणजीत सिंह का सोने का सिंहासन

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कल संसद में महाराजा रणजीत सिंह के सिंहासन को भारत वापस लाने की मांग की।

Jul 25, 2024 - 10:28
 25
राघव चड्ढा की केंद्र सरकार से मांग, लंदन से भारत लाया जाए महाराज रणजीत सिंह का सोने का सिंहासन
राघव चड्ढा की केंद्र सरकार से मांग, लंदन से भारत लाया जाए महाराज रणजीत सिंह का सोने का सिंहासन

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कल संसद में महाराजा रणजीत सिंह के सिंहासन को भारत वापस लाने की मांग की। साथ ही स्कूल में बच्चों के पाठ्यक्रम में भी महाराजा रणजीत सिंह का इतिहास पढ़ाने के लिए कहा। 

लंदन की म्यूजियम में रखा है सिंहासन 

राघव चड्ढा ने संसद में कहा कि मुझे गर्व है कि मैं उस पंजाब से आता हूं, जहां कभी महाराजा रणजीत सिंह का शासन था। जो शासन नहीं असल मायने में सुशासान था। जहां हर एक को न्याय मिलता था। वे ऐसे महान योद्धा थे। उनके नाम से ही बड़े-बड़े योद्धायों की रूह कांप जाती थी। उन्होंने केवल शौर्ये नहीं बल्कि इंसानियत का पैगाम दिया है। उनके शासन में धर्म और जात-पात के नाम पर कोई अत्याचार नहीं होता था। बीबीसी ने अपने एक सर्वे में उन्हें ग्रेटेस्ट लीडर ऑफ़ ऑल टाइम का ख़िताब दिया है। 

ऐसे महान राजा का सोने का सिंहासन आज लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट म्यूजियम में रखा हुआ है। मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वे यूनाइटेड किंगडम के साथ अपने राजनयिक संबंधों का इस्तेमाल कर सिंहासन को भारत वापस लाएं। ताकि हर भारतीय उसके दर्शन कर सके। 

इसके साथ ही हम अपने इतिहास में महाराजा रणजीत सिंह की अविश्वसनीय विरासत और योगदान को अपनी स्कूली पाठ्यपुस्तकों में शामिल करें ताकि छात्र उनकी यात्रा और सुशासन के बारे में जान सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow