हिमाचल पुलिस में 1088 कांस्टेबल पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती के लिए एक सुनहरा अवसर है। हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन, HPPSC ने पुलिस विभाग में 1088 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है।

Oct 4, 2024 - 15:40
 9
 हिमाचल पुलिस में 1088 कांस्टेबल पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती के लिए एक सुनहरा अवसर है। हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन, HPPSC ने पुलिस विभाग में 1088 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। इसमें पुरुषों के लिए 708 और महिलाओं के लिए 380 पदों पर नियुक्ति होगी। इस भर्ती में राज्य के 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं, और इसके लिए उनकी उम्र 18 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए।

इतनी मिलेगी सैलरी 

वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए उम्र में छूट भी दी गई है. खास बात ये है, कि चयनित उम्मीदवारों को पुलिस में लेवल 3 पे बैंड के अनुसार वेतन दिया जाएगा। जिसका मतलब है की चुने गए आवेदकों की सैलरी 20,200 रुपए से शुरू होकर 64000 रुपए प्रति महीना हो सकती है। कांस्टेबल पदों पर इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशासन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 है, तो देर न करें और फौरन रजिस्ट्रेशन करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow