Himachal के CM सुक्खू को मिली धमकी, कहा - झंडा फहराया तो बम से उड़ा देंगे

15 अगस्त से पहले हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार यह धमकी उन्हें सिख फॉर जस्टिस संस्था की ओर से दी गई है।

Aug 14, 2024 - 11:58
 214
Himachal के CM सुक्खू को मिली धमकी, कहा - झंडा फहराया तो बम से उड़ा देंगे

15 अगस्त से पहले हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार यह धमकी उन्हें सिख फॉर जस्टिस संस्था की ओर से दी गई है। साथ ही सीएम सुक्खू को 15 अगस्त पर तिरंगा ना फहराने को कहा गया है। वहीं, गगरेट के विधायक राकेश कालिया को भी धमकी दी गई है। 

पुलिस ने मामला किया दर्ज 

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रदेश पुलिस मुख्यालय को भी सूचित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे धमकी भरी कॉल आई थी। जिसमें धमकी देने वाले शख्स ने खुद को सिख फॉर जस्टिस संस्था का प्रमुख बताया है। साथ ही धमकी दी है कि अगर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाया या तिरंगा झंडा फहराया तो वहां पर मौजूद सभी को बम से उड़ा देगें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow