भारत का वो राज्य, जिसमें दो बार मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, जानिए वजह

Aug 14, 2024 - 11:38
 45
भारत का वो राज्य, जिसमें दो बार मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, जानिए वजह
भारत का वो राज्य, जिसमें दो बार मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, जानिए वजह

देशभर में 15 अगस्त की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस बार भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। मगर भारत का एक स्टेट है, जहां पर साल में 2 बार स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। गोवा ऐसा राज्य है जहां साल में 2 बार इंडपेंडेंस डे मनाया जाता है। गोवा में एक स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को तो दूसरा 19 दिसंबर को मनाया जाता है। भारत तो 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था। लेकिन गोवा तब भी पूरी तरह से आजाद नहीं हुआ था। 

भारत के आजाद होने के बाद भी गोवा पुर्तगालियों के कब्जे में था। जिसको 1947 के बाद भी आजादी नहीं मिली थी। बता दें कि गोवा को पुर्तगालियों से आजादी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। इस लड़ाई का नाम ऑपरेशन विजय था। 18 दिसंबर 1961 में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में गोवा को फ्री कराने के लिए युद्ध लड़ा था और 19 दिसंबर को गोवा को पूरी तरह से आजादी मिली थी। यही वजह है कि गोवा में स्वतंत्रता दिवस के तौर पर साल में 2 बार झंडा फहराया जाता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow