मंच पर फिसली कांग्रेस प्रत्याशी की जुबान, INLD के लिए मांगे वोट

हरियाणा के फतेहाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार बलवान सिंह दौलतपुरिया की जनसभा को संबोधित करते हुए जुबान फिसल गई। और वे कांग्रेस को छोड़ इनेलो के लिए वोट मांगने लगे।

Sep 16, 2024 - 16:11
 30
मंच पर फिसली कांग्रेस प्रत्याशी की जुबान, INLD के लिए मांगे वोट

हरियाणा के फतेहाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार बलवान सिंह दौलतपुरिया की जनसभा को संबोधित करते हुए जुबान फिसल गई। और वे कांग्रेस को छोड़ इनेलो के लिए वोट मांगने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें, बलवान सिंह लोगों से 'चश्मे के सामने वाला बटन दबाने' की बात करते नजर आ रहे हैं, जो कि इनेलो का चुनाव चिन्ह है।

बता दें कि बलवान सिंह दोलतपुरिया 2014 से 2019 तक इनेलो से विधायक रहे चुके हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन किसान आंदोलन के बाद भाजपा को भी अलविदा कह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow