Haryana Election : होडल सीट पर चेहरा बदलकर किस्मत चमका पाएगी BJP,  या कांग्रेस की होगी जीत?

हरियाणा के पलवल जिले की होडल विधानसभा VIP सीट है। VIP इसलिए क्योंकि, यहां से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान चुनाव लड़ते हैं, और इस बार भी कांग्रेस ने उन्हें ही चुनाव में उतारा है।

Sep 18, 2024 - 15:13
 15
Haryana Election : होडल सीट पर चेहरा बदलकर किस्मत चमका पाएगी BJP,  या कांग्रेस की होगी जीत?

हरियाणा के पलवल जिले की होडल विधानसभा VIP सीट है। VIP इसलिए क्योंकि, यहां से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान चुनाव लड़ते हैं, और इस बार भी कांग्रेस ने उन्हें ही चुनाव में उतारा है। लेकिन इस बार भाजपा ने यहां से अपने उम्मीदवार का चेहरा बदलते हुए हरिंदर सिंह रामरतन को टिकट दिया है। वहीं जेजेपी-आसपा गठबंधन से सतवीर तंवर और आम आदमी पार्टी से एमएल गौतम ताल ठोक रहे हैं। 

होडल सीट का इतिहास 

2009 में परिसीमन के बाद होडल विधानसभा सीट पर पहली बार चुनाव हुआ था, और तब इनेलो से जगदीश नायर ने चौधरी उदयभान को मात दी थी। लेकिन 2014 में उदयभान ने उसी हार का बदला लेते हुए नायर को लगभग 11,000 वोटों से हराया था। 2019 के चुनाव में इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला, जिसमें तब भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे जगदीश नायर ने फिर से उदयभान को हरा दिया। यानि पिछले 3 विधानसभा चुनावों से ये सीट किसी एक पार्टी की नहीं हुई है। और अबकी बार होडल VIP सीट किसकी किस्मत चमकाती है ये तो समय ही बताएगा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow