इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं पितरों की तस्वीर, जानें सही दिशा और स्थान

हिंदुओं में पितृ पक्ष का समय बहुत महत्व रखता है। यह 16 दिनों तक चलता है और लोग इस दौरान अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं। तो वहीं सभी के घरों में पितरों के तस्वीर जरूर लगी होती है।

Sep 18, 2024 - 15:17
 12
 इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं पितरों की तस्वीर, जानें सही दिशा और स्थान

हिंदुओं में पितृ पक्ष का समय बहुत महत्व रखता है। यह 16 दिनों तक चलता है और लोग इस दौरान अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं। तो वहीं सभी के घरों में पितरों के तस्वीर जरूर लगी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में पितरों की फोटो कहीं भी लगाने से नुकसान हो सकता है। तो चलिए पितृ पक्ष में जानते हैं घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाते वक्त कौन- कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

जाने कहां ना लागाएं पूर्वजों की तस्वीर 

पूर्वजों की तस्वीर कभी किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर के साथ न लगाएं। माना जाता है ऐसा करने से जीवित लोगों की आयु कम होने लगती है और उन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ने लगता है। पूर्वजों की तस्वीर कभी बेडरूम, घर के मंदिर या किचन में न लगाएं। इन्हें यहां लगाने से घर में अशांति का माहौल बन सकता है। पूर्वजों की तस्वीर लटका कर रखना भी गलत माना जाता है। उनकी तस्वीरों को लकड़ी के स्टैंड या अन्य किसी स्टैंड पर रखना चाहिए। आपको घर के ऐसे स्थान पर पूर्वजों की तस्वीर लगानी चाहिए, जहां आते जाते लोगों की निगाह उनपर न पड़े। पितरों की तस्वीर घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाना अच्छा होता है। माना जाता है कि दक्षिण यम और पितरों की दिशा होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow