हिमाचल प्रदेश की एक ऐसी जगह जिसे कहा जाता है भारत का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’, लौटने का नहीं करेगा दिल

स्विटजरलैंड धरती का स्वर्ग हो सकता है, लेकिन हममें से कई लोगों को हमेशा वहां जाने का मौका नहीं मिलता। लेकिन निराश न हों क्योंकि भारत में हमारा मिनी स्विटजरलैंड है।

Sep 18, 2024 - 15:09
 37
हिमाचल प्रदेश की एक ऐसी जगह जिसे कहा जाता है भारत का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’, लौटने का नहीं करेगा दिल

स्विटजरलैंड धरती का स्वर्ग हो सकता है, लेकिन हममें से कई लोगों को हमेशा वहां जाने का मौका नहीं मिलता। लेकिन निराश न हों क्योंकि भारत में हमारा मिनी स्विटजरलैंड है। ये खज्जियार है हिमाचल के चम्बा में एक छोटा पर्यटन स्थल। समुद्र तल से 1920 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खजियार में हरी-भरी घास के मैदान नीले पानी की झील और ठंडी हवाओं का आनंद ले सकते हैं। यहां पैराग्लाइडिंग घुड़सवारी रोलिंग बॉल जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 

भारत का छोटा स्विट्जरलैंड

खज्जियार को अक्सर "भारत का छोटा स्विट्जरलैंड " कहा जाता है, क्योंकि यह हिमालय की ऊंची चोटियों और हरे-भरे देवदार के जंगलों के बीच बसा है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर इसका नाम खज्जियार कैसे पड़ा ? तो बता दें, यहां खज्जी नाग मंदिर का विशेष महत्व है। खज्जी नाग देवता का स्थान होने की वजह से इसका नाम खज्जियार रखा गया है।तो वहीं खज्जियार में इन दिनों काफी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। पर्यटकों की आवाजाही के चलते स्थानीय व्यापारियों को भी अच्छी कमाई होने की उम्मीद बंधी है। तो क्या आप भी भारत के ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ जाने का प्लान बना रहे हैं?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow