Haryana Election :  हरियाणा के चुनावी मैदान में उतरे थे तीन खिलाड़ी, केवल एक को मिली जीत 

हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। वहीं, इस बार 3 ख‍िलाड़ी भी हरियाणा के चुनावी मैदान में थे। इनमें केवल कांग्रेस की टिकट पर लड़ रही विनेश फोगाट को जीत मिली है।

Oct 9, 2024 - 10:06
 15
Haryana Election :  हरियाणा के चुनावी मैदान में उतरे थे तीन खिलाड़ी, केवल एक को मिली जीत 
Advertisement
Advertisement

Haryana Election : हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। वहीं, इस बार 3 ख‍िलाड़ी भी हरियाणा के चुनावी मैदान में थे। इनमें केवल कांग्रेस की टिकट पर लड़ रही विनेश फोगाट को जीत मिली है। वहीं, वहीं बीजेपी के उम्मीदवार कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा को मेहम सीट हार मिली है। इसके साथ ही विनेश फोगाट के खिलाफ आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रही WWE की पहलवान कव‍िता रानी (कव‍िता दलाल) को भी हार मिली। 

कविता रानी की जमानत जब्त 

वहीं, विनेश फोगाट को जुलाना में 65,080 वोट मिले। उन्होंने बीजेपी के योगेश कुमार को 6015 वोटों से हराया। वहीं, इसी सीट से WWE रेसलर कव‍िता रानी भी चुनाव लड़ रही थी। उन्हें महज 1280  मिल सके। इस तरह उनकी जमानत जब्त हो गई। 

दीपक हुड्डा भी हारे 

हर‍ियाणा में BJP के टिकट पर मेहम सीट से चुनाव लड़ने वाला स्टार ख‍िलाड़ी दीपक हुड्डा को हार मिली है। इस सीट से कांग्रेस के बलराम डांगी को जीत मिली है। दीपक हुड्डा को करीब 8929 वोट मिले। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow