क्या आपको पता है हर साल 8 अक्टूबर के दिन ही क्यों मनाया जाता है वायुसेना दिवस?

हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता हैं। इस साल इंडियन एयर फोर्स अपना 92 वीं वर्षगांठ मनाएगी। बता दें कि भारतीय वायुसेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ और सर्व शक्तिशाली वायु सेनाओं में एक है। भारतीय वायु सेना का गठन 8 अक्टूबर 1932 में यूनाइटेड किंगडम के रॉयल एयर फोर्स के साथ एक सहायक टुकड़ी के रूप में हुआ था, 1933 में भारतीय वायुसेना ने अपना पहला स्कार्डन बनाया और पहला मिशन इसी तारीख को पूरा किया। 

Oct 7, 2024 - 13:38
 216
क्या आपको पता है हर साल 8 अक्टूबर के दिन ही क्यों मनाया जाता है वायुसेना दिवस?
क्या आपको पता है हर साल 8 अक्टूबर के दिन ही क्यों मनाया जाता है वायुसेना दिवस?
Advertisement
Advertisement

हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता हैं। इस साल इंडियन एयर फोर्स अपना 92 वीं वर्षगांठ मनाएगी। बता दें कि भारतीय वायुसेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ और सर्व शक्तिशाली वायु सेनाओं में एक है। भारतीय वायु सेना का गठन 8 अक्टूबर 1932 में यूनाइटेड किंगडम के रॉयल एयर फोर्स के साथ एक सहायक टुकड़ी के रूप में हुआ था, 1933 में भारतीय वायुसेना ने अपना पहला स्कार्डन बनाया और पहला मिशन इसी तारीख को पूरा किया। 

धीरे-धीरे वायु सेना ने अपनी ताकत को दिखाना शुरू किया और कुछ ही समय में दुनिया के सबसे ताकतवर वायु सेना में अपना नाम शुमार किया। आजादी के बाद 1950 में “रॉयल” शब्द को हटा दिया गया और इसे “भारतीय वायु सेना” के नाम से जाना जाने लगा। बता दें कि 8 अक्टूबर के दिन वायु सेना अपने सबसे बेहतरीन विमानों का प्रदर्शन करती है और विभिन्न हवाई करतब दिखाए जाते हैं। यह एक ऐसा दिन है जब पूरे देश को भारतीय वायु सेना की शक्ति और सक्षमता का एहसास कराया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow