Haryana : कोयले की अंगीठी बनी जान का कारण, जानें कितने लोगों की मौत...

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। जहां कमरे में सोए हुए 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये लोग सोमवार को काम से लौटने के बाद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोए थे।

Dec 23, 2025 - 14:09
Dec 23, 2025 - 18:15
 16
Haryana : कोयले की अंगीठी बनी जान का कारण, जानें कितने लोगों की मौत...

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। जहां कमरे में सोए हुए 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये लोग सोमवार को काम से लौटने के बाद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे लोग

जानकारी के मुताबिक, ये सभी पांच लोग उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले थे। ये सभी लोग कुरुक्षेत्र में एक होटल की पेंटिंग का काम करने के लिए आए थे। बता दें कि ये सभी लोग सोमवार शाम करीब 4 बजे होटल पहुंचे और रात में खाना खाने के बाद कमरे में सो गए, लेकिन मंगलवार की सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल के कर्मचारियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की। हालांकि काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो कर्मचारियों ने मैनेजर और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो अंदर पांचों लोग बेहोश मिले।

कोयले की अंगीठी के कारण हुआ हादसा

होटल कर्मचारियों के अनुसार, कमरे में कोयले की अंगीठी जल रही थी। पुलिस का मानना है कि बंद कमरे में अंगीठी से निकले कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दम घुटने से सभी की मौत हुई। फिलहाल, होटल मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। साथ ही, मृतकों की पहचान और उनके परिवारों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले पर विशेषज्ञों का कहना है कि बंद कमरों में अंगीठी या कोयले का इस्तेमाल बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बिना गंध और रंग के होती है, जो जान के लिए खतरा साबित हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।