हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का जापान दौरा: बुलेट ट्रेन का सफर और गीता महोत्सव में की शिरकत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों आधिकारिक दौरे पर जापान में हैं। मंगलवार को अपने दौरे के दूसरे दिन, मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ टोक्यो से ओसाका तक बुलेट ट्रेन में यात्रा की

Oct 7, 2025 - 20:00
Oct 8, 2025 - 13:35
 52
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का जापान दौरा: बुलेट ट्रेन का सफर और गीता महोत्सव में की शिरकत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों आधिकारिक दौरे पर जापान में हैं। मंगलवार को अपने दौरे के दूसरे दिन, मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ टोक्यो से ओसाका तक बुलेट ट्रेन में यात्रा की। इस अनुभव को साझा करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि “यह यात्रा हरियाणा के भविष्य के विकास और बुनियादी ढांचे को बेहतर दिशा देने में मददगार साबित होगी।”

इससे पहले सोमवार की रात, मुख्यमंत्री सैनी ने टोक्यो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भगवद गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है। उन्होंने यह भी कहा कि गीता के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं, जितने हजारों साल पहले थे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य जापान के तकनीकी विकास, शहरी नियोजन और इन्फ्रास्ट्रक्चर मॉडल से सीख लेकर हरियाणा में उन पहलों को लागू करना है, जिससे राज्य को एक नई गति मिल सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

MH One News As a passionate news reporter, I am driven by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.