HSSC ग्रुप C और D भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 24 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी

नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले ही बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की घोषणा की थी। 

Oct 18, 2024 - 09:25
 41
HSSC ग्रुप C और D भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 24 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी
Advertisement
Advertisement

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को ग्रुप-C और D की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं बता दें, ग्रुप सी के कुल पदों की संख्या 25 हजार 500 और ग्रुप डी के कुल पदों की संख्या 2600 थी। इनमें कुल ग्रुपों की संख्या 25 और कुल कैटेगरियों की संख्या 205 थी इन पदों के लिए करीब 24 हजार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 


गौरतलब को कि हरियाणा में नई सरकार के गठन से पहले नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले ही बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की घोषणा की थी। 


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी व डी विभिन्न पदों पर जारी भर्तियों के परिणाम वीरवार को घोषित कर दिए गए हैं। आयोग ने करीब 24 हजार अभ्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया है। ग्रुप सी के कुल पदों की संख्या 25 हजार 500 व वहीं ग्रुप डी के कुल पदों की संख्या 2600 थी। इनमें कुल ग्रुपों की संख्या 25 व कुल कैटेगरियों की संख्या 205 थी। इन पदों पर कुल करीब 24 हजार अभ्यार्थियों का चयन किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow