पंजाब के युवाओं के लिए भारतीय सेना में जाने का सुनहरा अवसर, जालंधर में होगी भर्ती रैली

भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे पंजाब के युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल पंजाब के जालंधर जिले में सेना भर्ती रैली दस से बीस नवंबर तक आयोजित होगी।

Aug 22, 2024 - 12:52
 22
पंजाब के युवाओं के लिए भारतीय सेना में जाने का सुनहरा अवसर, जालंधर में होगी भर्ती रैली

भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे पंजाब के युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल पंजाब के जालंधर जिले में सेना भर्ती रैली दस से बीस नवंबर तक आयोजित होगी। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को रैली के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिए हैं।

इन जिलों के अभ्यर्थी लेंगे भाग 

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह भर्ती रैली स्थानीय गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की जाएगी, जिसमें जालंधर समेत कपूरथला, एसबीएस नगर, होशियारपुर और तरनतारन जिले के अभ्यर्थी भाग लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि भर्ती रैली के दौरान प्रतिदिन 1000 से 1200 अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि भर्ती रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को कोई असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow