पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कर दिया बड़ा खुलासा, जानिए कैसे तैयार हो रहा है कांग्रेस का घोषणा पत्र ?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा से बातचीत की। अशोक अरोड़ा ने ना केवल कांग्रेस की आगामी रणनीति के बारे में बताया

Jul 20, 2024 - 15:27
 26
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कर दिया बड़ा खुलासा, जानिए कैसे तैयार हो रहा है कांग्रेस का घोषणा पत्र ?
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कर दिया बड़ा खुलासा, जानिए कैसे तैयार हो रहा है कांग्रेस का घोषणा पत्र ?

चंद्रशेखऱ धरणी, चंडीगढ़ :  हरियाणा में राजनीतिक विसात बिछ चुकी है। हर राजनीतिक दल और नेता लगातार इस विसात पर अपनी चाल चल रहा है। ऐसे में 10 साल से प्रदेश की सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस की ओर से इस बार पूरे दम के साथ फिर से सत्ता में लौटने का दावा किया जा रहा है। आखिर कांग्रेस इस बार किस प्रकार फिर से सत्ता में वापसी करेगी ? किस प्रकार से वह अपने घोषणा पत्र को तैयार कर रही है ? जिसे पढ़ने के बाद जनता फिर से कांग्रेस पर विश्वास जता सके। इन सब सवालों को लेकर हमने हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा से बातचीत की। अशोक अरोड़ा ने ना केवल कांग्रेस की आगामी रणनीति के बारे में बताया, बल्कि उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि कांग्रेस किस प्रकार हरियाणा के चुनावी घोषणा पत्र को तैयार कर रही है।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस ने हरियाणा की जनता की ओर से प्रदेश सरकार से 15 सवाल पूछे है। सरकार से पूछा गया है कि कांग्रेस के समय में जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोलने औऱ थर्मल प्लाट लगाने में नंबर वन था, वह आज बेरोजगारी और अपराध में क्यों नंबर वन हो गया है ? ऐसे ही 15 मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस के सांसद औऱ नेता भी गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों से 10 साल में बीजेपी की ओर से हरियाणा को पीछे धकेलने को लेकर किए गए कामों की जानकारी दे रहे हैं। 

हर वर्ग से ली जा रही जानकारी

अशोक अरोड़ा ने बताया कि कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने का काम भी किया जा रहा है। इसके लिए हर वर्ग से जानकारी ली जा रही है। जनता से पूछा जा रहा है कि उनकी क्या दिक्कत है और सरकार में आने पर वह क्या-क्या सुविधा दे सकते हैं। इसके लिए व्यापारी सम्मेलन कर उनसे बात की जाएगी। इसके अळावा किसान संगठनों से मिला जाएगा। एससी, बीसी, पंजाबी वर्ग और एक्स सर्विसमैन समेत अन्य संगठनों से मुलाकात कर उनकी राय ली जाएगी। बाद में उसी के आधार पर घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। 

हरियाणा में बढ़ा 20 फीसदी वोट

पूर्व मंत्री ने बताया कि आज हरियाणा में लोगों का कांग्रेस में विश्वास बढ़ा है। पिछले लोकसभा चुनाव ने ये सिद्ध भी कर दिया है। चुनाव में करीब 20 फीसदी वोट कांग्रेस के बढे है। इसलिए ये साबित हो गया है कि अब प्रदेश में निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार आने वाली है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज हरियाणा में हर वर्ग सरकार से दुखी है। अपराध और बेरोजगारी पूरे प्रदेश में बढ़ी है। महंगाई की मार हर वर्ग के लोग झेल रहे हैं। 

बीजेपी पर हमला करते हुए अरोड़ा ने कहा कि इनका मुख्य मकसद जाति, धर्म और एरिया के नाम पर लोगों को आपस में बांटना है। बीते दिनों बीजेपी की ओर से आयोजित बीसी सम्मेलन में उनकी क्रिमिलेयर 6 से बढ़ाकर 8 फीसदी किए जाने पर अरोड़ा ने कहा कि अब इन्हें बीसी समाज की याद आ गई। पहले 10 साल तक समाज के पात्र लोगों को नौकरी से वंचित रखा गया। अब घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में बीसी समाज की क्रिमिलेयर 8 लाख थी, जिसे बीजेपी ने कम कर 6 लाख किया था। अब फिर से 6 8 करके इन्होंने कुछ नया नहं किया है। इन्होंने 10 साल तक प्रदेश के बीसी समाज के लोगों को तंग किया है, जिसके लिए इन्हें माफी मांगनी चाहिए।

नेता के जाने से नहीं पड़ता फर्क

कांग्रेस के कईं दिग्गज नेताओं से बीजेपी में शामिल होने पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि यदि कुछ लोग गए है तो करीब 42 पूर्व सांसद और पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के चलते कांग्रेस छोड़कर चले गए थे, लेकिन उनके जाने से भी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ा है, बल्कि पार्टी का वोट 20 फीसदी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नेताओं के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि आम जनता आज कांग्रेस को चाहती है और वह इस सरकार से परेशान होकर फिर से कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।

पोर्टल बंद कर देंगे राहत

पूर्व मंत्री ने कहा कि आज सरकार खुद स्वीकार कर रही है कि प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी और एनडीसी के कारण लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की घोषणा के अनुसार सत्ता में आने के बाद दिक्कत करने वाले पोर्टल को बंद कर कांग्रेस जनता को राहत देने का काम करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow