Thursday, March 5, 2026
Home Current News पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के...

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Advertisement

पंजाब में बाढ़ प्रभावितों के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा और अभिनेता राज कुंद्रा ने मदद का हाथ बढ़ाया है, अभिनेत्री गीता बसरा और अभिनेता राजकुंद्रा ने अमृतसर के रामदास और अजनाला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया, इस दौरान दोनों ने बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य जरूरी वस्तुएं भी वितरित की।

इस मौके पर गीता बसरा ने कहा कि ये समय एकजुट होकर पीड़ितों की मदद करने का है, स्थानीय लोग और प्रशासन भी राहत कार्यों में अभिनेत्री और अभिनेता के योगदान की सराहना कर रहे हैं।