हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला नहीं लड़ सकते चुनाव, कोर्ट ने अर्जी की खारिज

हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की उस अर्जी को डबवाली की एक अदालत ने खारिज कर दिया है।

Sep 8, 2024 - 20:58
 21
हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला नहीं लड़ सकते चुनाव, कोर्ट ने अर्जी की खारिज

हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की उस अर्जी को डबवाली की एक अदालत ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने चुनाव लड़ने की मंजूरी देने का अनुरोध किया था। वह डबवाली से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ने अर्जी में उनके साथ जेबीटी भर्ती घोटाले में सज़ा काट चुके शेर सिंह बड़शामी को चुनाव लड़ने की मंजूरी मिलने का आधार बनाया था।

नई परिस्थितियों में भाजपा के बागी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे आदित्य चौटाला के इनेलो टिकट पर डबवाली से चुनाव लड़ने की चर्चा है। आदित्य ने रविवार को गांव चौटाला में अपने समर्थकों का सम्मेलन बुलाया है। बता दें कि वर्ष 2013 में जेबीटी घोटाले में ओम प्रकाश चौटाला को दस वर्ष की सजा हुई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow