क्या कोरोना की तरह भारत में भी तबाही मचाएगा मंकी पॉक्स? देश में सामने आए हैं अब तक इतने केस 

दुनिया कुछ समय पहले कोविड-19 वायरस के खतरे से बाहर निकली ही थी कि अब एक और वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। इस वायरस का नाम Mpox।जिसे लेकर WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है।

Aug 17, 2024 - 16:23
 14
 क्या कोरोना की तरह भारत में भी तबाही मचाएगा मंकी पॉक्स? देश में सामने आए हैं अब तक इतने केस 

दुनिया कुछ समय पहले कोविड-19 वायरस के खतरे से बाहर निकली ही थी कि अब एक और वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। इस वायरस का नाम Mpox।जिसे लेकर WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है। स्वास्थ्य एजेंसी ने इसे 'ग्रेड 3 इमरजेंसी' के रूप में क्लासिफाइड किया है। जिसका अर्थ है कि इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। 

2022 से अबतक 30 मामले आए सामने 

बता दें कि भारत में जनवरी 2022 से अब तक मंकीपॉक्स के सिर्फ 30 मामले सामने आए हैं। केरल में पिछले दिनों एमपॉक्स का एक मामला सामने आया है। बता दें कि एमपॉक्स एक वायरल बीमारी है जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होती है, जो Orthopoxvirus जीनस की एक प्रजाति है। एमपॉक्स को पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था। इस वायरस की पहचान वैज्ञानिकों ने पहली बार 1958 में की थी। जब बंदरों में 'पॉक्स जैसी' बीमारी का प्रकोप हुआ था। Mpox वायरस के उसी परिवार से संबंधित है, जिसमें चेचक होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow